कलयुगी बेटे ने अपने ही मां के साथ दुष्कर्म कर डाला दुष्कर्म से आहत माँ ने आत्महत्या कर ली - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, November 21, 2020

कलयुगी बेटे ने अपने ही मां के साथ दुष्कर्म कर डाला दुष्कर्म से आहत माँ ने आत्महत्या कर ली

 
KUMAR LALIT
पटौदी
एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां के साथ दुष्कर्म कर डाला दुष्कर्म से आहत माँ ने आत्महत्या कर ली। पटौदी खंड के गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला प्रकाश में आया है सामाजिक स्तर का गिरता हुआ इसे दुखद उधारण शायद ही मिल पाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में मृतका के पति द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है पूरा गांव इस घटना के बाद स्तब्ध है।
पुलिस में दी अपनी शिकायत के अनुसार उसका बेटा नशे का आदी है। सोमवार की सुबह उसने उस को सूचना दी कि मां की मौत हो गई है अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनने के बाद वह घर पर गया जहां उसको खाट पर लिटाया हुआ था। मामले की जानकारी होने के बाद उसे अपने बेटे पर शक हुआ कि इसी के कारण उसकी मौत हुई है। पीड़ित के अनुसार उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसके बाद उसकी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। 
पुलिस द्वारा कराई गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।

मानवता शर्मसार
मां के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद निश्चित रूप से यह समाज के लिए एक विचारणीय घटना बन गई है। हमारा समाज किस दिशा में और किस तरफ जा रहा है इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद मानवता शर्मसार हो गई है समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए उसे फांसी की सजा सुनाने की मांग सरकार और कोर्ट6से की है, जिससे इस तरह का मामला आगे कभी ना हो। लोगों को उम्मीद है कि न्यायालय जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लेकर आएगा।
 

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages