संतों पर हमले कर उनकी हत्याएं करना शाजिश:- प्रकाशानंद - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 10, 2021

संतों पर हमले कर उनकी हत्याएं करना शाजिश:- प्रकाशानंद

घनश्याम
पटौदी,
देशभर में साुधओं पर हो रहे हमलों और उनकी हत्याओं को अब साधु समाज बर्दास्त नहीं करेगा। सरकारों को साधुओं की बात सुुननी होगी और अगर ऐसा नहीं किया गया तो किसी भी सरकार को इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। यह कहना है महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज का। वो बुधवार को मानव निर्माण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सुशीलगिरी जी महाराज से मिलने पहुंचे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतों पर हमले कर उनकी हत्याएं की जा रही हैं। पालघाट में मारे गए साधुओं को अभी तक न्याय यह सरकार नहीं दिला पाई है। उनके अनुसार वो भारत भ्रमण पर हैं तथा साधु समाज की सुरक्षा की लड़ाई के लिए संत सुरक्षा मिशन शुरू किया है। उन्होंने 11 सूत्रिय कार्यक्रम बनाया है जिसमें सरकार मंाग की गई है कि संतो के लिए ट्रैवल की सुविधा मुफ्त मिले।संतो के वाहनों का टोल टैक्स फ्री हो। हर सरकारी विभाग में संतो के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था हो। भारत की हर महिला को कम से कम 5100 रूपए सम्मान भता मिले। संतो को भी उनकी जरूरत के हिसाब से सम्मान भत्ता मिलें  आश्रम, मंदिर, गुरुद्वारा, मठो व अन्य धार्मिक स्थलो के लिए बिजली पानी निःशुल्क हो व पूर्णरूप से आयकर मुक्त हो। संतों के सम्मान व सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए, अगर कोई पुलिस व किसी भी सरकारी विभाग में
कोई भी संत के खिलाफ यदि शिकायत करता है तो संतो पर कार्यवाही करने से पहले शिकायतकर्ता की जाँच पहले हो और फिर संतो की जाँच हो। गाय माता के संरक्षण व गंगा माँ की स्वच्छता का कार्य का बजट संतो को दिया जाए ताकि संत समाज गाय माता की रक्षा व गंगा माँ स्वच्छता का कार्य भावनाओ के साथ कर सकें। मानव निर्माण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सुशीलगिरी महाराज ने कहां कि देश में सनातन को खतरा मिशनरियों से बना हुआ है। राम मंदिर के बाद अब आगे की लड़ाई काशी और मथुरा में मंदिरों बने अवैध अतिक्रमणों को हटवाना है।
इस अवसर पर स्वामी राजेंद्रदेवानंद महाराज, देवेश कृष्ण शास्त्री, सुरेंद्र गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages