महापुरुषों की जयंती - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 23, 2021

महापुरुषों की जयंती

कुमार ललित

पटौदी
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा द्वारा महान समाज सुधारक, शिक्षाविद,स्वतंत्रता सेनानी वैदिक मनीषी स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती, स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती, हिंदू हृदय सम्राट व धर्म रक्षक मां भारती के वीर सपूत धर्म और राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युग दृष्टा, सामाजिक समरसता के साधक पूज्य गुरु जी माधव सदाशिव गोवलकर की जयंती, माता कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि, राष्ट्र कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला व सोहनलाल द्विवेदी की जयंती पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटौदी,गुरुग्राम के प्रांगण में पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ मनाई गई।                            कार्यक्रम के संयोजक डा.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा ने कहा प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अपना संपूर्ण जीवन स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार में लगाने वाले हिंदुत्व के  पुरोधा स्वामी  की शिक्षाओं को युवा वर्ग अपनाकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैद्य वे ऐसी महान राष्ट्र भक्त सन्यासियों में अग्रणी थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया थाद्य उन्होंने कहा स्वामी श्रद्धानंद  ने अंग्रेजों द्वारा जारी शिक्षा पद्धति के स्थान पर वैदिक धर्म तथा भारतीय शिक्षा देने वाले संस्थान  गुरुकुल की स्थापना हरिद्वार में की जिसे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता हैद्य उन्होंने कहा उनका संपूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित रहा।
 इस अवसर पर अनीता अरोड़ा,  पुष्पा जोशी, सुपर्णा गुलाटी,रजनी, नीरू आनंद, पूजा राठी, नीलम, उमेश, मानवी, बृजमोहन बंजारा,  महावीर सिंह, प्रवीण कुमार, हर्ष मुदगिल आदि अध्यापक गण सहित विशाखा, नेहा, चंचल, आकांक्षा, सीमा, मुस्कान, एकता, वर्षा, किरण, सोनिया, खुशबू आदि सैकड़ों छात्रायें उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages