केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किए 5.16 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास, 15 पार्षदों में से केवल 5 ही इस कार्यक्रम में पहुंचे नगरपालिका - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, August 26, 2020

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किए 5.16 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास, 15 पार्षदों में से केवल 5 ही इस कार्यक्रम में पहुंचे नगरपालिका


विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
घनश्याम
पटौदी,

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और क्षेत्र के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने हेलीमंडी नगरपालिका के अधीन 5.16 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास आनलाइन किया। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि जल्द ही नगपालिका द्वारा तैयार किए जा रहे 8 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का लोकापर्ण भी केंद्रीय मंत्री के हाथों आगामी 2 माह कराया जाएगा।
लोकापर्ण और शिलान्यास के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक को कार्यक्रम में जोड़ा गया जबकि वर्तमान विधायक सत्प्रकाश जरावता को कार्यक्रम में तव्वजो नहीं दी गई। मजे की बात यह रही कि नगरपालिका के 15 पार्षदों में से केवल 5 ही इस कार्यक्रम में पहुंचे इसके अलावा एक भी महिला पार्षद इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची। आपसी फूट की यह बड़ी कार्यवाही स्वयं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी आंखों देखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछला साल किसी दौर से गुजरा है वह सब को पता है। जैसे ही लोक सभा का चुनाव समाप्त हुआ बजस सत्र आ गया बजट सत्र के बाद हरियाणा के चुनाव आ गए और चुनावों के बाद कोविड की बिमारी आ गई। इस कारण वो तो क्या कोई सरपंच या नेता जनता से नहीं मिल सके वो जानते है कि जनता ऐसे लोगों को हरा देती है जो उनके बीच में नहीं पहुंच पाते।
उनके अनुसार इतिहास से सबक लेते हुए हमने कोविड पर विजय प्राप्त करनी है। 1981 से 1921 के बीच स्पेनिश फ्लू के कारण भारत में 2 करोड़ लोगों की मौत हुई थी जबकि पूरे विश्व 6 करोड़ लोग मरे थे। आज नए किर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्हें खुशी है कि आज वो अपने साथियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं से आॅनलाइन रूबरू हो रहे हैं।

नपा कार्यायल में लोकापर्ण और शिलान्यास के दौरान मौजूद पार्षद व अन्य

 

नहीं पहुंच पार्षद

 
नगरपालिका हेलीमंडी के 15 पार्षदों में से केवल 5 ही पार्षद लोकापर्ण और शिलान्यास के कार्यक्रम मेें पहुंचे। इस दौरान नपा अध्यक्ष सुरेश यादव, उपाध्यक्ष विकं्रात सिंह, अमित कुमार शर्मा, राजेंद्र गुप्ता व प्रदीप कुमार के अलावा एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। मजे की बात यह रही कि महिला सशक्तिकरण का दावा करने वाली भाजपा सरकार की एक भी पार्षद नगरपालिका कार्यालय तक नहीं पहुंची। पार्षदों का एक खेमा विधायक सतप्रकाश जरावता से मिलकर पहले ही नपा में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अनियमितता और भ्रष्टचार की शिकायत कर चुका है।
 

विधायक का नाम बोर्ड पर कुर्सी से गायब

 
अब इसे राजनैतिक मजबूरी कहे या कुछ और एक ओर तो विधायक सतप्रकाश जरावता का नाम तो बोर्ड पर अध्यक्ष के रूप में लिखा गया लेकिन उन्हें आॅनलाइन इस कार्यक्रम में जोड़ा नहीं दिखाया गया। इसके चलते विधायक गुट में खासी नाराजगी है। पूर्व विधायक बिमला चैधरी को तव्वजो देते हुए उन्हें आनॅलाइन जोड़ा गया।
इन विकास कार्यों का हुआ लोकापर्ण और शिलान्यास
3.13 करोड़ रूपए के नए नपा भवन का, 15 लाख रूपए का जाटौली के वार्ड 15 में पशु अस्पताल, 94 लाख की लागत से बना वार्ड 15 कच्चा खंडेवला रिवेन्यू रास्ता, 94.44 लाख की लागत से बना कुलाना पटौदी रोड से वार्ड 13 व 14 का रास्ता।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages