बंदर आदमखोर हो गए, स्थानीय निवासी परेशान - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, August 19, 2020

बंदर आदमखोर हो गए, स्थानीय निवासी परेशान

 

ब्ंदरों के आंतक के कारण नपा कार्यालय में विरोध करती महिलाएं।

Kumar Lalit


पटौदी,
नगरपालिका हेलीमंडी में सैकड़ों की संख्या में घूम रहे बंदर अब आदमखोर हो गए हैं। क्षेत्र में हर रोज कोई न कोई व्यक्ति इन बंदरों का शिकार बन रहा है। बंदरों के गुंडाराज से परेशान स्थानीय निवासी मंगलवार को नगरपालिक कार्यालय तक पहुंच गए तथा प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
बंदरों के आंतक के साए में जी रहे लोगों के अनुसार अब हद हो चुकी है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों में बंदरों के कारण इतनी दहशत दिखाई दी कि नगरपालिका सचिव के आश्वासन के बाद भी वो एसडीएम कार्यालय में शिकातय देने के लिए गए।
फिलहाल हेलीमंडी नगरपालिका के 15 के 15 वार्डों में बंदरों के कारण हर इंसान दहशत में जीवन काट रहा है। बदंर का झुंड घरों में घुस जाता है। सरेराह चल रहे लोगों के हाथों से सामान छीन लेता है। विरोध करने वाले लोगों को काट लेता है। शहर में कई कई झुंड एक दूसरे पर हमला करते रहते है तथा इसका खामिया जनता को भुगतना पड़ता है।

ब्ंदर के काटने के कारण पीड़ित जिनका हाथ टूटा और पैर जख्मी हुआ।


ज्ञापन में कहा गया है कि लोग दहशत में हैं बंदरों के आतंक के कारण अब लोगों ने अपने घरों से बच्चों तथा बुजुर्गाें का निकालना ही बंद कर दिया है। वार्ड आठ से गोविंद, मोहित, रेयान व शांति देवी को बंदर अपना शिकार बना चुके हैं।
टूटा हाथ
जाटौली के वार्ड 8 निवासी मोहित कुमार स्कूटी से अपने काम पर जा रहा था इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला बोल जिसके कारण वह स्कूटी से अपना संतुलन खो बैठा और दुर्घटना के कारण उसका हाथ टूट गया। मंगलवार को गोविंद सिंह के पैरा को बंदर ने बुरी तरह से काट लिया जिसके बाद उसके जख्मों को टांके लगाकर सीला गया।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बाबत नगरपालिका सचिव संजय रोहिल्ला का कहना है कि बंदरों को पकड़ने का काम एक दो दिन में शुरू करा दिया जाएगा। टैंटर हो चुका है। वहीं एसडीएम कार्यालय द्वारा भी सचिव को बंदर पकड़ने के बाबत उचित कार्यवाही जल्द जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages