पाश्चात्य संस्कृति, गौ हत्या तथा लव जेहाद के विरोध में जल्द किया जाएगा धर्मसभा का आयोजन :- सुशील गिरी - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, September 24, 2020

पाश्चात्य संस्कृति, गौ हत्या तथा लव जेहाद के विरोध में जल्द किया जाएगा धर्मसभा का आयोजन :- सुशील गिरी

 


घनश्याम
पटौदी,

 
पाश्चात्य संस्कृति, गौ हत्या तथा लव जेहाद के विरोध में तथा जन संख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द देश में पारित करने के लिए जल्द ही एक धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्म सभा का आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र या गुरुग्राम में  किसी एक शहर में होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी मानव निर्माण अभियान के केन्द्रीय प्रचारक  स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद ने दी। उन्होंने बताया कि इस धर्मसभा में ज्यादा से ज्यादा ऐसे संतों को जोड़ा जाएगा जो देशहित के लिए चिंतन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता संप्रभुता  पर कोई समझौता नहीं हो सकता राष्ट्र सर्वोपरि है लव जेहाद से देश को बचाना होगा। गो भक्त मंहन्त नरेश गिरी जी महाराज से भेंट कर उक्त विषयों पर लंबी चर्चा करने के बाद कहा कि शब्दो में निर्मित लव जेहाद सनातन एवं राष्ट्र पर प्रहार है यह इस्लाम एवं ईसाईयत की सोची हुई रणनीति है इस से देश को बचाना होगा।
स्वामी सुशील गिरी जी ने कहा हिन्दू धर्म नहीं हिन्दू संस्कृति है जो विश्व की अनुपम संस्कृति है इस संस्कृति ने विश्व को मानवता का सु मार्ग दिखाया । इस संस्कृति के ऊपर बहुत जबरदस्त संनियोजित ढंग से  इस संस्कृति को नष्ट करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है।
गो भक्त मंहन्त नरेश गिरी महाराज ने कहा किसी देश की पहचान उसकी संस्कृति से होती है जब किसी देश की संस्कृति मिट जाती है तो वो देश मिट जाता है
महाराज नरेश गिरी ने कहा घर घर में गाय पालने का प्रयास किया जाये  जब हर घर में गाय होगी तो संस्कार अपने आप उत्पन्न हो जायेंगे हम सब को मिलकर हिन्दूत्व की रक्षा करनी चाहिए।
व्यास पं. देवेश कृष्ण सच्चिदानंद ने कहा कि मानव निर्माण आज की सबसे बड़ी जरूरत है अगर पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठित छवि को  धूमिल होने से बचाना है तो सभी को सामुहिक प्रयास की आवश्यकता है। आदर्श समाज आदर्श राष्ट्र आदर्श संस्कृति की कल्पना को सम्भव बनाया जा सकता है। आज हमारी युवा पीढ़ी पर विदेशों की कुसंस्कृति एवं पश्चिमी सभ्यता हाभी  होती जा रही है इसे सीघ्र बचाव नहीं किया गया तो भविष्य प्रभावित होगा। इस अवसर पर महंत रामानंद गिरी जी और महंत धर्मेंद्र दास भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages