श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, February 1, 2021

श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत

 

घनश्याम
पटौदी,
मानव निर्माण अभियान के केंद्रीय सचिव स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद जी महाराज, राजगिरि महाराज व व्यास देवेश कृष्ण शास्त्री की अगवाई में रविवार को श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मानव निर्माण अभियान के केंद्रीय सचिव स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा देश भर में चला ये जा रहे राम मन्दिर निर्माण निधी समर्पण अभियान के अंतर्गत 1फरवरी 2021, से 27 फरवरी  2021तक हरियाणा प्रान्त में चलाया जाएगा जिसके लिए विश्व हिन्दू परिषद  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ साथ  समाजिक  धार्मिक संगठनों ने भी पूरे देश प्रदेश को इस निधि अभियान के माध्यम से भगवामय करने की तैयारी में जुट गया है। मुग़ल आक्रांताओं ने देश में सोम नाथ काशी मथुरा अयोध्या सहित 30हजार से अधिक मन्दिरों  और हिन्दू आस्थाओं सनातन संस्कृति के केन्द्रों को ध्वस्त कर  मजिद मजारों का निर्माण कर इश्लामिक राष्ट्र बनाने की कोशिश की  ये भारत की आत्मा पर चोट थी। राम भारत की आत्मा है राम सत्य सनातन  है राम राष्ट्र के प्राण है राम मर्यादा और सचे लोकतंत्र के प्रतीक हैं युवाओं के आदर्श एवं सामाजिक समरसता के परिचायक है राम कण कण में है। जहां हर भारतीय के रोम रोम में राम बस्ते हो वो भारत येअपमान बर्दाश्त कैसे कर सकता था। भारत अपने आत्म सम्मान संस्कृति और अपने गोरव आदर्श के लिए सनातन के रण में डटा रहा एक लम्बे  संघर्ष त्याग बलिदान के बाद हमें प्रभु श्री राम जी का  दिव्य भव्य  मन्दिर बने । इस के लिए देश भर में उत्साह का बाता वर्ण है निधि अभियान प्रारंभ होने से पहले ही लोगों ने अपना योगदान  देना प्रारम्भ कर दिया है। मैं इस मंगलकारी  अभियान को सफल बनाने की अपील करता हूं भागवत व्यास पं० देवेश कृष्ण शास्त्री ने कहा राम राष्ट्र के प्रांण है राम के बिना राष्ट्र निश प्रांण है राम सनातन पूर्ण है।
स्वामी राजगिरि महाराज ने कहा कि  श्रीराम  के नाम स्मरण करने से ही पूर्व जन्मांतर के पाप समाप्त हो जाते हैं। वे जन्म -मरण रूपी अज्ञात भय को दूर करने वाले हैं। ऐसे महानायक और भगवान श्री राम का भव्य मन्दिर सनातनी संस्कृति की पावन धरा अयोध्या में पुनः बन रहा है। आज अनेक कठिनाइयों और बलिदानों के पश्चात पुनः श्री राम की जन्मस्थली पावन हो रही है।अतः  सभी अयोध्या में भव्य श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए सर्वाधिक योगदान के लिए पवित्र तन, मन और धन रूपी निधि  समर्पण करने हेतु आगे आये। इस पुनीत कार्य में सबकी पुण्य अर्जन करने की कोशिश हो सके, इसी को समक्ष रखकर और कार्यक्रम बनाकर श्री राम भक्त घर -घर आ रहे हैं।27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान है। इस अवसर पर राहुल, दीपक, डॉ भारत भूषण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages