राम नाम हत्या करने वाले लोगों को समय समय पर जबाब दिया जाता रहा है सांसद नायब सिंह सैनी - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 24, 2021

राम नाम हत्या करने वाले लोगों को समय समय पर जबाब दिया जाता रहा है सांसद नायब सिंह सैनी

घनश्याम पटौदी, राम नाम हत्या करने वाले लोगों को समय समय पर जबाब दिया जाता रहा है और ऐसे लोगों को जल्द जनता जबाब देगी। अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर 130 करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र है। हम सब खुश नसीब हैं कि हमारी आंखों के सामने मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी हेलीमंडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दौरान यह बात कही। वो यहां स्वामी सुशीलगिरी जी महाराज के तत्वावधान में चल रहे मानव निर्माण अभियान के आयोजन पर पहुचें थे। भागवत कथा आचार्य देवेश कृष्णशास्त्री सच्चीदानंद द्वारा यहां कथा सुनाई जा रहा ही है।
इससे पूर्व उन्होंने गांव सांपका में भाजपा कार्यक्रर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे में से 18 घंटे काम करते हैं वो देश के गौरव सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। किसान आंदोलन पर बैठे किसानों के लिए उन्होंने कहा कि यह बिल पूरे उनकी भलाई के लिए हैं जो व्यक्ति किसान को धीरे धीरे सृदृड़ करा है जिस प्रधानमंत्री ने फसल खराब होने पर सबसे ज्यादा मुआवजा देने के काम उन्होंने किया। कांग्रेस सरकार ने तो 287 करोड़ ने किसानों की फसल खराब होने का पैसा नहीं दिया वह भी भाजपा ने दिया। किसानों से फसली ऋृण पर ब्याज पर 18 प्रतिशत की दर कांग्रेस लेती थी लेकिन इसके बाद भाजपा ने इसे पूरी तरह से ब्याज मुक्त कर दिया तो भाजपा किसान हितैषी है या नहीं। किसानों को 6 वर्षों में किसानों को मजबूत किया है। अगर कोई वस्तु खराब हो जाती है लेकिन उसे सुधारने में समय लगता है। देश के अंदर बड़े बलावा आ रहे हैं और कृषि में बदलाव आना चाहिए इससे ही किसानों की आय दोगुनी होगी। भाजपा ने एमएसपी ढेड़ गुणा बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री ने साठ साल के किसानां को 3 हजार रूपए पेंशन देने का किया है ऐसा पहली बार हुआ है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्हांने कहा कि एनआरसी और सीएए पर भी खुब बबाल उठाया गया। यह बिल किसी को देश में नागरिकता देने का है न की लेने का। उनके अनुसार धर्म के आधार पर प्रतिडि़त किए लोंगों के लिए जीवन दान है। ऐसे लोगों को इस कानून के माध्यम से बाहर किया जाएगा जो धर्म के आधार पर विदेशों में प्रताडि़त नहीं हैं और यहां रह देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून देश हित पर जो भी कानून जो लंबे समय कांगेस पार्टी ने लोगों का डरा कर रोक रखे थे ऐसे बहुत से कानूनों पर काम होना है देश मेंअभी बहुत सारे सुधारे होने हैं। विपक्ष की राजनीति देश को कमजोर करती हैं वहीं नरेंद्र मोदी की सरकार देश को मजबूत बनाने का काम करती है। अढ़ानी देता 1 रूपया ज्यादा सांसद नायब सैनी ने कहा कि उनके क्षेत्र में अढ़ानी के गोदाम में एक किसानों को अपनी फसल का एक रूपया ज्यादा दाम मिलता है ऐसे में 35 से 40 गांवों के किसान वहीं अपनी फसल को बेचते हैं। प्रधानमंत्री 1 लाख करोड़ रूप्ए के एग्री इंफ्रास्टेचर को मजबूत करने का काम इस बजट में किया है। हमारा किसान भोला है और वो भ्रमित हुआ है।
वहीं हेलीमंडी में लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी सुशील गिरी महाराज ने कहा कि देश के नेताओं को धर्म के प्रति जरूर आस्थावान होना चाहिए क्यों कि किसी भी देश का पतन उस समय तय होता है जब वहां के लिए भगवान के प्रति आस्था को कम कर देते हैं और धर्म का हनन करते हैं। भारत इस मामले में सौभाग्यशाली है कि यहां सभी लोग भगवान में आस्था रखते हैं दिलबाग सैनी सैनी सभा राष्टीय अध्यक्ष, श्याम बीर सैनी पूर्व राज्य मंत्री तथा राष्टीय बीज गिगम निदेशक, भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, कार्यक्रम आयोजक सरपंच साँपका हंसराज सैनी, रामचंद्र भारद्वाज, प्रताप सिंह यादव, राधौर से धनपत सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages