गाय माता हमारी भारतीय वैदिक सत्य सनातन धर्म का प्रतीक :- सुशील गिरी - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, February 8, 2021

गाय माता हमारी भारतीय वैदिक सत्य सनातन धर्म का प्रतीक :- सुशील गिरी



कुमार ललित
पटौदी
गाय माता हमारी भारतीय वैदिक सत्य सनातन धर्म का प्रतीक है। गऊ रक्षा से राष्ट्र रक्षा सम्भव है। यह बात मानव निर्माण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद जी ने श्री गऊशाला फरुखनगर हेली मंडी में आयोजित गऊ सेवा हेतू चलने वाले तीन दिवसीय रागिनी कार्यक्रम के शुभारभ पर कही।

स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद जी ने   कहा  कि   सृष्टि संरचना के समय ईश्वर ने गो माता का भी अवतरण इस
धरा में पवित्रता के साथ किया।गायों को ब्रह्मा जी की पुत्री भी कहा गया है। पुराणों के अनुसार क्षीरसागर मंथन के समय पाँच गो मातायें प्रकट हुई- अर्थात सम्पूर्ण धरा एक ही विश्व रूपी गोमाता के रूप में अवतरित हुई। नन्दा, सुभद्रा, सुरभि, सुशीला और बहुला नाम वाली ये गोमातायें समस्त संसार /ब्रह्मांड के कल्याण के लिए ही अवतरित हुई। वेद हमारे भगवान स्वरूप हैं।वेदों का कथन है कि सब प्रकार के वैभव हेतु गो माता की सेवा परमावश्यक है। महाभारत काल में भी गो महिमा के बारे में कहा है -""इस संसार में गोसेवा के समान दूसरा कोई धन नहीं है। " भीष्म पितामह ने भी युधिष्ठिर को गोमाता के बारे में उपदेश दिया। परन्तु आज आप सभी जानते हैं कि हम अपने स्वार्थ के कारण गोमाताओं की दुर्दशा को अनदेखी कर रहे हैं।। -भगवान श्री राम, श्री कृष्ण आदि सभी ने गो सेवा कर अपने मानव जीवन को सफल बनाया है। गौओं की सदा रक्षा करनी चाहिए यही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।। विप्र धेनु सुर संत हित,लीन्ह मनुज अवतार। निज इच्छा निर्मित तनु, माया गुन गो पार।। इस अवसर पर गोशाला के प्रधान विक्रम सिंह पूर्व प्रधान श्री पाल चौहान गो भक्त सुरेंद्र गर्ग हीरा बेसन वाले एवं उमेश अग्रवाल ओमवीर चौहान  पूर्व प्रधान भरत सिंह ने स्वामी सुशील गिरी जी एवं भागवत व्यास पं० देवेश कृष्ण सच्चिदानंद जी का साल उड़ा कर सम्मान किया इस अवसर पर भागवत व्यास देवेश कृष्ण सच्चिदानंद ने कहा केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा गाय माता सनातन राष्ट्र की धरोहर है जिस पर  तत् काल प्रभाव से कानून बना कर गऊ हत्या पर प्रतिबंध लगाया जा ये  गोपालन पर जोर देते हुए कहा कि  भगवान श्री  कृष्ण राम  बाबा हरदेवाआदि महापुरुषों ने  गौ सेवा कर मानव जगत को कल्याण का रस्ता दिखाया आज कुछ विधर्मी लोग सनातन को नष्ट करने के लिए  गो हत्या का सुनियोजित तरीके से गो हत्या का जाल बिछा रखा है इस का भी हमें जात पात ऊच  नीच दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए एक झुट  होकर मुकाबला करना होगा राष्ट्र की रक्षा गौ पालन से सम्भव है कार्यक्रम में भागवत व्यास देवेश कृष्ण सच्चिदानंद श्री गोशाला फरुखनगर के प्रधान श्री विक्रम सिंह पूर्व प्रधान श्री पाल चौहान  समाज सेवी सुरेंद्र गर्ग भरत सिंह पार्षद मदन गुप्ता उमेश अग्रवाल  व्योपार मंडल के पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता पवन अग्रवाल अमित गोल्डी पिंकी  पूर्व प्रधान राजेश धनखड़ पंडित वेद प्रकाश श्री पाल कारोला राज कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages