धर्म परिवर्तन का खेल देश की संप्रभुता पर सीधा हमला :- गिरी - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 28, 2020

धर्म परिवर्तन का खेल देश की संप्रभुता पर सीधा हमला :- गिरी

 

घनश्याम
पटौदी,

लव जिहाद और देश में बढ़ती हुई जनसंख्या से देश की एकता अखंडता संप्रभुता को खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए देश का संत समाज आचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों ने सरकार से लव जिहाद और धर्मपरिवर्तन के खिलाफ जल्द जल्द कड़े कदम उठाने की मांग की है।
लव जेहाद की शिकार बल्लभगढ़ अग्रवाल कालेज की 20 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या इसलिए कर दी गई कि उसने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया क्योंकि सनातन की बेटी थी निकिता तोमर हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मानव निर्माण अभियान के केंद्रीय प्रचारक स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने को लेकर मानव निर्माण अभियान दीपावली के बाद संतों की एक बैठक कर उक्त विषयों पर एक धर्म सभा का आयोजन की तैयारी में जुटा है।


श्याम गिरी गौशाला के संस्थापक महंत नरेश गिरी लव जिहाद के द्वारा धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है यह देश की संप्रभुता पर सीधा हमला है देश की संस्कृति की हत्या का षड्यंत्र है। अब देश से लव जिहाद का समूल नाश करके ही दम लेने की हम सब को कसम उठानी चाहिए।

नागा बाबा कल्याण गिरी जी नागा बाबा कृष्णापुरी हम वसुदेव कुटुंबकम की अवधारणा पर जीने वाले लोग हैं हमारी संस्कृति में आतंक राष्ट्र विरोधी लव जेहाद जैसी विकृत मानसिकता का कोई स्थान नहीं है राष्ट्र और राष्ट्र की मानवीय भारतीय संस्कृति सर्वोपरि है। 



सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य सुनील श्रीवास्तव ने निकता तोमर की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश लव जिहाद से त्रस्त है लव जेहाद अब एक चुनौती बन चुका है और प्रशासनिक अमले सरकारी गूंगी बोनी बनी बैठी है। 


नवयुग विवेकानंद विचार मंच के प्रोफेसर शशांक शर्मा, भागवत व्यास देवेश कृष्ण सच्चिदानंद, मानव निर्माण अभियान के वरिष्ठ सेवक सुरेंद्र गर्ग सामाजिक कार्यकर्ता, धनपत सैनी ने कहा कि हम सब ने इतिहास पढ़ा है  यदि समय रहते समान शिक्षा और समान नागरिक संहिता तत्काल लागू नहीं किया गया तथा जनसंख्या नियंत्रण धनवान धर्मांतरण नियंत्रण और घुसपैठ नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो 2050 देश को बचाना आसान नहीं रहेगा। 


बल्लभगढ़ के निकता तोमर हो या हैदराबाद की राधिका हर तरफ लव जिहाद पांव पसार रहा है कानून और सरकारें इसके आगे घुटने टेक रही हैं। इन लोगों की मांग है कि जिस प्रकार से ररूकदार तौसिफ और रेहान ने सरेराह लड़की को गोली मारी है उन्हें जल्द जल्द फांसी की सजा सुनाई जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages