श्रीमद् भागवत समापन के साथ तेज हुआ मानव निर्माण अभियान :- सुशील गिरी - News JMK

News JMK

Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and more

Stay Safe From CORONA

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 27, 2021

श्रीमद् भागवत समापन के साथ तेज हुआ मानव निर्माण अभियान :- सुशील गिरी

घनश्याम
पटौदी,
हेलीमंडी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हवन के साथ हो गया। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मानव निर्माण अभियान के तत्वावधान में किया गया था। हवन के उपरांत भंडारा भी किया गया। कथा का आयोजन जैन मंदिर के समीप शिम्भूराम बनारसीदास की फड़ कराया गया था। हवन के दौरान भारी संख्या में महिलाएं पहुंची।
मानव निर्माण के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सुशीलगिरी जी महाराज ने बताया कि कोरोना काल में देश एक बार फिर पूरे विश्व को दिखा दिया कि भारत किसी भी भयंकर बिमारी से लड़ने में सक्षम हैं क्यांे कि यहां नागरिकों की आस्था सर्वे भवंतुः सूखिना की है। उन्होंने कथा में पहुचंने पर सभी क्षेत्र के नागरिकों का आभार जताया।
मानव निर्माण के सदस्य नरेश कुमार पिंटू ने बताया कि इस बार कथा में भारी भीड़ रही तथा समय समय पर ऐसे आयोजन आगे भी अभियान के तहत हरियाणा भर में कराए जाएंगें जिससे लोगों में अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़े और इसे जानने का और बेहतर मौका मिले। मद्भागवत कथा वाचक देवेश कृष्ण शास्त्री सच्चिदानंद के अनुसार हम सब को भगवान कृष्ण के बताएं रास्तों पर चलना चाहिए और अपने कर्म को प्राथमिकता देनी चाहिए कैसा भी क्यों ने मिले। मानव निर्माण अभियान में तेजी हवन पर पहुंचे भक्तों को संबोधित करते हुए मानव निर्माण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद जी महाराज ने कहा कि हेली मंडी में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान लोगों का अपार प्यार और आशीर्वाद व्यासपीठ को मिला है मानव निर्माण अभियान में अब तेजी लाई जाएगी भारत भारत से लोगों को जोड़ कर देश भर में धर्म सभाएं और धार्मिक कार्यों का आयोजन कराया जाएगा। हेली मंडी के निवासियों ने इस बार पूरी एकता के साथ व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया है। इस अवसर पर हेलीमंडी के समस्त गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages